बेवफा

बेवफा

तेरे आगोश में मदहोश थे हम, लेकिन बेहोश ना थे। तेरी आशिकी में गुम थे हम, लेकिन आवारा न थे। तुझे चाहने का जुर्म किया था, लेकिन गुनहगार ना थे। ख्याल था की तु रुसवा ना हो जाए, लेकिन बेवफा ना थे।

Read More
गुम हो तुम

गुम हो तुम

गुम हो तुम अपने ख्यालों में। काश एक नजर हमें भी देख लेते।। कर देते हम इजहार मोहब्बत का। जो तुम एक बार देख लेते।। डर लगता है कि कहीं तुम्हे इल्म भी न हो। और मेरी मोहब्बत रुसवा हो जाए।।

Read More
इबादत

इबादत

तेरी रूह ने कुछ इस कदर छुआ मेरे दिल को। धड़कने संभाले नहीं संभलती हैं।। तेरे दीदार का कुछ हुआ असर ऐसा। मेरा अक्स भी अब तेरा मुरीद हो गया है।। तेरे इश्क में जमाने से की है बगावत। मेरा वजूद भी तेरे सिवा किसी और की इबादत नही करता।।

Read More
ख्वाब

ख्वाब

तेरे नैनो का ये नशा मानो मदिरा का छलकता जाम।। तेरे चेहरे का ये नूर जैसे पूनम का चमकता चांद।। तेरी मेरी मुलाकात मानो मेरे हाथ की लकीरें।। कभी कभी सोचता हूं तुम हकीकत हो या एक ख्वाब।।

Read More
लम्हा

लम्हा

तेरी यादों का पुलिंदा बांध कर रखा है, दिल के एक कोने में। हर रात को खोलकर इसकी गांठ, फिर से तह लगाता हूं हर लम्हे की।। अब तो मेरा तकिया भी शिकायत नही करता तेरी जुदाई की। आँखों की बारिश में हर लम्हा भीगने की उसको आदत जो हो गई है।।

Read More
क्या होगा

क्या होगा

ये बारिश लुभाना चाह रही मुझे। लेकिन तेरी यादों से ज्यादा प्यारा और क्या होगा।। ये बादलों की गर्जना डराना चाह रही मुझे। लेकिन तेरे विरह की सोच से बड़ा डर और क्या होगा।।

Read More
थोड़ा ठहर जाओ 1

थोड़ा ठहर जाओ

थोड़ा ठहर जाओ ऐ सहर कि तन्हाई अभी बाकी है।। थोड़ा ठहर जाओ ऐ हवाओं कि फिज़ा में उनकी खुशबू अभी बाकी है।। थोड़ा ठहर जाओ ऐ बारिश कि आँखो में समंदर अभी बाकी है।। थोड़ा ठहर जाओ ऐ जिंदगी कि उनकी यादें अभी बाकी है।।

Read More
स्वप्न

स्वप्न

काली घटा सी जुल्फ़े तेरी। समंदर से गहरी आँखें तेरी।। शहद से रसीले होंठ तेरे। कोयल की कूक सी बोली तेरी।। कस्तूरी सी खुशबु तेरी। अजंता की मूरत सी काया तेरी।। चकोर सा तेरे इंतजार में मैं। कही तुम कोई स्वप्न तो नही।।

Read More
जहां

जहां

तुम पास नही तो क्या। आज ये जहां मेरा हुआ चाहता है।। आसमान में गरजती ये बिजली। जैसे मेरे हृदय की चीत्कार छुपा रही हैं।। ये झम झम बरसती बरखा। जैसे मेरे आंसू छुपा रही है।। इन अंधेरी रातों का सन्नाटा। मानो मुझे छुपा रहा है।। तुम पास नही तो क्या। आज ये जहां मेरा…

Read More